#फौजी
जो लडका माँ की पाँच डाँट पर नही उठता है वो एक सीटी मे उठ जाता है,बिना कष्ट किये वो सब काम कर लेता है।
बेड पर रोटी खाने वाला अब बेड पर सोने को तरश जाता है। दौड़कर बिना नख़रों किया जो सब्ज़ी मिला उसे खा लेता है।
जिसको स्कूल के समय जूते नही मिलते थे वो पालिश करकर जूते पहनकर फालइन मे चला जाता है।
जिसने हाथ से ना माँझा कभी कटोरा भी वो आज तीन तीन जोड़ी कपड़े धो लेता है।
जो हल्की सी चोट लगने पर माँ को बता देता था ,आज फोन पर माँ को कहता है सब अच्छा है यहा।
जो समय पर कभी घर नही पहुँचा आज हर फालइन मे पाँच मिनट पहले पहुँच जाता है।
जिस भाई बहन से वो बहुत लड़ता है वो हर फोन पर पूछता है छोटू और गुड़िया कैसी है ।उनको अच्छे स्कूल मे भेजो।
जो हल्की सी बात पर रो देता था आज हर बात को दबा लेता है,माँ के हाथ का मक्खन बहुत याद आता है उसे।
जो कल तक एक लडका था आज वो फौजी हो गया है।बहुत कुछ बदल जाता है फौज मे आने के बाद ।
नज़रिया बदल जाता है जीने का। ज़िम्मेदारियों ज्यादा लगती है बचपने से ।वो फौजी है उसने सिख लिया है सब कुछ
#भारतीयनौसेना♥️💪♥️♥️🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳फौजी#




Comments
Post a Comment